फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रैक के नीचे खराब केबिल का रेलवे टीम ने किया निरीक्षण

ट्रैक के नीचे खराब केबिल का रेलवे टीम ने किया निरीक्षण

Mon, 11 Mar 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक के नीचे खराब केबिल का रेलवे टीम ने किया निरीक्षण
फतेहपुर। थरियांव उपकेंद्र के असोथर फीडर में रेलवे ट्रैक के नीचे खराब हाईटेंशन लाइन की केबल का रेलवे टीम ने शनिवार शाम निरीक्षण किया। डीआरएम ऑफिस प्रयागराज में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद केबिल बदलने का आदेश मिलेगा। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी दूसरी केबल डालेंगे। इसको सही करने में अभी तीन से चार दिन लगेगा।
विज्ञापन


असोथर फीडर की 11 केवीए हाईटेंशन लाइन को रेलवे ट्रैक के नीचे से केबल निकाली गई है। करीब 25 दिन पहले केबल में फाल्ट हो गया था। तब से रेलवे क्रासिंग के पार के गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है। इससे निजी नलकूप शोपीस बने हैं। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को है। थरियांव
विज्ञापन

उपकेंद्र के असोथर फीडर से रेलवे क्रासिंग के पार करीब 50 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसमें 150 किसानों के निजी नलकूप हैं। जो खुद की फसलों के अलावा दूसरे के खेतों की सिंचाई करते हैं। बिजली का फाल्ट सही न होने से कई किसानों की गेहूं की फसलें सूख रही हैं। वहीं कुछ किसानों ने नलकूप में अल्टीनेटर लगाकर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। मुसैदापुर के सगीर अहमद ने बताया कि रेलवे व बिजली विभाग के अधिकारियों की
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही से गेहूं की फसल सूख गई है। जिनके पास निजी नलकूप हैं। वह अल्टीनेटर चलाकर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। अल्टीनेटर से 550-600 रुपये प्रति घंटा की दर से पानी देते हैं। ऐसे में गेहूं की सिंचाई कराना संभव नहीं है। हरसिंहपुर गांव के किसान बबलू लोधी ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। अब तो सिर्फ भूसा निकलेगा। बालियों में दाना नहीं बन पाया है। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि बिजली विभाग की सूचना पर रेलवे टीम ने सर्वे कर लिया है। डीआरएम आफिस से केबल सही कराने का अब आदेश होना है। आदेश मिलते ही नई केबल लगा दी जाएगी।


बारह गांव में बिजली गुल
खागा। केबिल की खराबी से टेनी, मझटेनी, पेरी, संग्रामपुर, रामीपुर, नरवा, और वैइसापुर समेत 12 गांवों में बिजली गुल है। क्षेत्र के पप्पू अवस्थी धमेंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र, योगेंद्र, रामबाबू, जगन्नाथ ने बताया कि करीब 25 दिन से यह दिक्कत है। सभी निजी और राजकीय नलकूप बंद हैं। फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। फसलें सूखने लगी हैं। शनिवार को विधायक कृष्णा पासवान से भी शिकायत की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed