{"_id":"5b69f2214f1c1bf6548b7407","slug":"20-000-looted-from-a-wood-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी कारोबारी से बीस हजार लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी कारोबारी से बीस हजार लूटे
fatehpur
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार रात मारपीट कर बीस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चार दिन पहले सराफा कारोबारी से इलाके में लूटपाट की गई थी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी निवासी रघुराज पासवान के बेटे शत्रुघ्न ने कानपुर के लिए लकड़ी लोड कराकर भेजी थी। लकड़ी बिक्री का बीस हजार रुपया लेकर वह बाइक से घर लौट रहा था। जोनिहा माइनर के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। यह मारपीट कर बीस हजार नगद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित जोनिहा चौकी शिकायत लेकर पहुंचा। घटना से पुलिस के होश उड़ गए। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। घटना संदिग्ध मालूम हो रही है। पीड़ित एक व्यक्ति का नाम बता रहा है। वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं दे पा रहा है।