फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ठंड लगने से दो किसानों की मौत

ठंड लगने से दो किसानों की मौत

Tue, 29 Jan 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
ठंड लगने से दो किसानों की मौत
रामपुरा/आटा। खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन जानकारी होने पर उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, आटा थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रामपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम मिर्जापुरा जागीर निवासी अशोक कुमार पाल (33) पुत्र नाथूराम पाल सोमवार की रात खेतों में खड़ी फसल में पानी लगा रहे थे। ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिससे वह घर लौट आए और बिस्तर में आकर गिर पड़े। परिजनों ने उनकी हालत देखी तो तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वहीं आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी निवासी किसान कृष्ण कुमार (42) पुत्र सहदेव सोमवार की शाम खेतों पर फसल की रखवाली करने गए थे। ठंड लगने से उनकी हालत खराब होने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो वह उन्हें लेकर जिला अस्पताल उरई आ रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक किसान के दो बेटियां कंचन व शिवानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed