{"_id":"5a75f0cc4f1c1b8c268b82fd","slug":"181517678796-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज की जिद पर नहीं पहुंची बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज की जिद पर नहीं पहुंची बारात
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली(फतेहपुर)। दूल्हे की कोर्ट मैरिज के बाद निकाह करने की जिद से शनिवार को एक निकाह टल गया। घराती पक्ष के लोग पूरे दिन बात बन जाने की गुंजाइश पर बारात आने का इंतजार करते रहे। पर, बारात नहीं पहुंची। बाद में दोनों पक्षों के बीच कोर्ट मैरिज के बाद बारात पहुंचने की बात पर समझौता हुआ।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति की बेटी का निकाह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ शनिवार को होना था। घराती, बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। लड़की पक्ष के घर रिश्तेदारों और ग्रामीणों में भीड़ लगी थी। लड़की के पिता ने बताया वह लोग दोपहर तीन बजे तक बारात आने का इंतजार करते रहे। जब बारात नहीं आई तो उन्होंने लड़के के पिता से बात की। उन्होंने बारात न आने की बात कही। बताया कि दूल्हा कोर्ट मैरिज के बाद निकाह करना चाहता है। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए।
घराती पक्ष के कुछ लोग इज्जत का सवाल लेकर लड़के को मनाने पहुंचे। घर में लड़का नहीं मिला। उसके पिता ने जल्द ही कोर्ट मैरिज के बाद बारात दरवाजे लेकर आने की बात कही।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने बताया कि निकाह के लिए लड़के पक्ष ने इनकार नहीं किया है। उनकी मर्जी है तो कोर्ट मैरिज कर लें। शादी से इनकार करने पर कार्रवाई की बात आएगी।