फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   18 transport firms to be tightened for overloading gravel and sand.

Fatehpur News: मौरंग-गिट्टी ओवरलोडिंग पर 18 ट्रांसपोर्ट फर्मों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 10 Mar 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
18 transport firms to be tightened for overloading gravel and sand.
फतेहपुर। बांदा और जनपद में मौरंग व गिट्टी की ओवरलोडिंग करने वाली 18 ट्रांसपोर्ट फर्मों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। आईजी रेंज ने दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इन फर्मों और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान पुराने मामलों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बांदा की अधिकांश खदानों से निकलने वाली मौरंग जिले के रास्ते पूर्वांचल के कई जिलों तक पहुंचती है। इस परिवहन में लोकेटरों और इंट्रीबाजों का नेटवर्क सक्रिय बताया जाता है। कुछ समय पहले एसटीएफ की जांच में इस नेटवर्क का खुलासा हुआ था। इसके बाद बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

खनन विभाग ने भी अलग से प्राथमिकी दर्ज कर कुछ ट्रकों के नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए थे जिनसे ओवरलोडिंग किए जाने की बात सामने आई थी। मामले की समीक्षा के बाद आईजी रेंज ने फतेहपुर और बांदा की 18 ट्रांसपोर्ट फर्मों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत पहले सामने आए मामलों को भी जांच में शामिल किया जाएगा और पुलिस व टास्क फोर्स की मदद से संबंधित फर्मों तथा उनके मालिकों की भूमिका की जांच की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार सूची में बांदा के एक पूर्व विधायक और एक ब्लॉक प्रमुख के परिवार से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के साथ ही जनपद व बांदा के कई ट्रक मालिकों के नाम भी बताए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed