{"_id":"648f49e35b7efcdc9a00ace6","slug":"18-hundred-rupees-cash-was-looted-from-the-young-man-by-beating-fatehpur-news-c-12-1-293433-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीटकर युवक से 18 सौ रुपये की नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीटकर युवक से 18 सौ रुपये की नकदी लूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मारपीट कर युवक से 18 सौ रुपये की नकदी लूटने का चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवास विकास ने एफआईआर में बताया कि वह 19 मार्च की शाम बाइक से घर जा रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा महमदपुर मोड़ के पास पहुंचा। जहां जिवकरा गांव के राम सिंह, शिवनारायण, रामरानाराण, बेनीमाधव ने बाइक रोकवाई। गाली गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर जेब से 1800 रुपये नकदी लूट ली। उसकी बाइक का वाइजर ईंट से प्रहार कर तोड़ डाला। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि लूटपाट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।