फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.78 lakh duped on the pretext of getting a saw machine license

Fatehpur News: आरा मशीन के लाइसेंस का झांसा देकर 1.78 लाख की ठगी

Thu, 16 Apr 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
1.78 lakh duped on the pretext of getting a saw machine license
किशनपुर। थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में आरा मशीन का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.78 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नरैनी गांव निवासी अशोक गौतम ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने आरा मशीन का लाइसेंस बनवाने का झांसा दिया और वन विभाग में अच्छी पकड़ होने की बात कही। उसने जल्द लाइसेंस दिलाने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर पीड़ित ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पांच बार में उसके खाते में कुल 1.78 लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन

आरोप है कि न तो लाइसेंस बनवाया गया और न ही रुपये वापस किए गए। रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामला पुराना है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed