फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ढाई सौ राजकीय नलकूप बने शोपीस

ढाई सौ राजकीय नलकूप बने शोपीस

Mon, 11 Mar 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
ढाई सौ राजकीय नलकूप बने शोपीस
फतेहपुर। जिले के 533 सरकारी नलकूपों में ढाई सौ ज्यादा शोपीस बने हैं। जलस्तर घटने और नई बोरिंग न होने से करीब दो सौ राजकीय नलकूप बंद हैं। इसके अलावा 65 नलकूप यांत्रिक और बिजली की गड़बड़ी से शोपीस बने हुए हैं। नतीजतन किसानों को मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की मुफ्त सिंचाई योजना छलावा बनी हुई है। राजकीय नलकूप के सहारे खेती करने वाले किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी उठानी पड़ती है। जो राजकीय नलकूप जलस्तर घटने से बंद हो गए हैं। तमाम जस के तस पड़े हुए हैं। उनमें मोटर और नीचे करने के लिए पाइप नहीं डाले जा रहे हैं। करीब छह महीना से
विज्ञापन

200 राजकीय नलकूप जलस्तर की कमी से बंद हैं। 25 राजकीय नलकूप मोटर, स्टार्टर और पाइप की खराबी से बंद हैं। 40 राजकीय नलकूप के ट्रांसफार्मर, केबिल, बिजली के तार की खराबी से बंद है। इनको सही कराने में राजकीय नलकूप खंड के अधिकारी अनदेखी किए हैं। मंडासराय गांव के किसान कल्लू सिंह ने बताया कि राजकीय नलकूप की आठ महीना से मोटर खराब हैं। इसको सही कराने के लिए नलकूप आपरेटर से कई बार कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकंडी गांव के किसान मनीष तिवारी ने कहा कि राजकीय नलकूप में 440 के बदले 180-200 वोल्टेज करंट आता है। इससे नलकूप की मोटर नहीं चलती हैं। फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ता है। सरकार की फ्री सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अधिशासी अभियंता किशनलाल ने बताया कि पुराने राजकीय नलकूपों में 100 फीट की गहराई तक मोटर नीचे ले जाने की क्षमता है। जिन नलकूपों में इससे नीचे जलस्तर है, उनमें मोटर नीचे ले जाना संभव नहीं है। चलने वाले नलकूपों में कमी आती रहती है। एक को सही कराया जाता है तो दूसरा खराब हो जाता है। यह रूटीन प्रक्रिया है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed