{"_id":"5a1084344f1c1b72548be009","slug":"171511031860-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष का हरा होगा मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष का हरा होगा मतपत्र
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के मतपत्र के रंग तय कर दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष को वोट देने के लिए वोटरों को हरा मतपत्र, नगर पंचायत अध्यक्ष को वोट देने के लिए सफेद मतपत्र दिया जाएगा। सभासद और नगर पंचायत सदस्य को वोट गुलाबी मतपत्र पर दिया जा सकेगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी निकाय अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मतपत्र का रंग तय हो गया है। अब मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम व चिन्ह की संस्तुति के लिए अफसरों को भेजे गए हैं। हर वोटर को वोट देने के लिए दोनों तरह के मतपत्र दिए जाएंगे। इसमें वह एक वोट अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को और दूसरा सभासद या सदस्य पद को देगा।
खागा प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम अमित भट्ट ने बताया कि आयोग ने मतपत्र का रंग तय कर दिया है। हर बूथ पर दो मतपेटिका रहेगी। अलग-अलग मतपत्र उसमें डाले जाएंगे। मतपेटिका में दोनों पदों की स्लिप चिपकी रहेंगी। मतपत्रों में सबसे ऊपर दलीय प्रत्याशियों के वर्णमाला के अनुसार नाम रहेंगे। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशियों का नाम व चिन्ह होगा।
विज्ञापन
चुनाव सामग्री से पटीं दीवार, प्रशासन चुप
खागा। नगर निकाय में आचार संहिता लागू होने के बाद भी दीवार और सरकारी इमारतें चुनाव प्रचार सामग्री से पट रही हैं। प्रशासन के कार्रवाई न करने से आमजन किसी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलने के बाद दलीय व निर्दल दोनों प्रत्याशी दीवारों पर पोस्टर लगा रहे हैं। प्रमुख सड़कों को छोड़कर नगर के अंदर सभी रास्तों और गलियों के मकानों की दीवारों पर पोस्टरों की भरमार है। कोई ऐसी दीवार नही है, जहां पोस्टर न चिपके हों। दूसरी ओर ईओ श्रीचंद्र का कहना है कि चुनाव सामग्री हटाने के लिए दो कर्मचारी लगाए गए हैं।