{"_id":"68cd470fb1910d656c00da01","slug":"17-women-became-auditors-will-audit-the-groups-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1271484-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 17 महिलाएं बनीं ऑडिटर, करेंगी समूहों का लेखा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 17 महिलाएं बनीं ऑडिटर, करेंगी समूहों का लेखा परीक्षण
विज्ञापन
फोटो-16-परीक्षा देतीं महिलाएं। संवाद
धाता। ब्लॉक में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों की आय-व्यय प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर ऑडिटर चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। ग्राम पंचायतों से 21 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 17 ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में भाग लिया।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि चयनित महिलाएं अब विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिला समूहों के वित्तीय रिकॉर्ड का ऑडिट करेंगी। समूहों की ओर से आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती मिलने के साथ, आंतरिक लेखा परीक्षण की यह व्यवस्था पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
चयनित महिलाओं में ऋचा देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, पूनम सहित अन्य शामिल हैं। ये ऑडिटर जल्द ही उन गांवों में कार्य शुरू करेंगी, जहां नए और सक्रिय समूह कार्यरत हैं।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया को संपन्न कराने में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) शिशिर कुमार चौधरी, संकुल अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव की अहम भूमिका रही।