{"_id":"5fda44c28ebc3e3c882265de","slug":"17-bighas-of-land-identified-for-cowshed-in-hardaspur-fatehpur-news-knp600321146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदासपुर में गौशाला के लिए 17 बीघे जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदासपुर में गौशाला के लिए 17 बीघे जमीन चिह्नित
विज्ञापन
हरदासपुर में जमीन की नाप करने पहुंचे जेई व लेखपाल
- फोटो : FATEHPUR
क्षेत्रीय किसानों को अन्ना मवेशियों से निजात दिलाने के लिए गोशाला खोले जाने के अभियान में बुधवार को जमीन का चिन्हीकरण हुआ। जेई आरईएस व लेखपाल द्वारा गढ़ा ग्राम सभा के हरदासपुर गांव में 17 बीघे जमीन चिह्नित कर ली गई है। बहुत जल्द ही यहां पर गोशाला बनाने का काम शुरू होगा।
बता दें कि विजयीपुर ब्लाक में अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। ऐसे में यहां के किसानों द्वारा अन्ना मवेशियों से सुरक्षा के लिए गौशाला बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इस मांग को लेकर कुछ दिन पहले गोशाला बनाए जाने की स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा दी गई और जमीन खोजने की बात कही गई।
बुधवार को आरईएस के जेई संजय श्रीवास्तव, लेखपाल देवेंद्र सिंह, भाजपा खखरेरू मंडल अध्यक्ष हिमांशू त्रिपाठी, महामंत्री रवि तिवारी, विनीत गर्ग, सलमान, मुन्ना तिवारी आदि की मौजूदगी में हरदासपुर मजरे गढ़ा में 17 बीघे जमीन को गोशाला के लिए चिह्नित किया गया है।