फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पटाखे से लगी आग में झुलसे किसान की मौत

पटाखे से लगी आग में झुलसे किसान की मौत

Sun, 22 Oct 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पटाखे से लगी आग में झुलसे किसान की मौत
पटाखे से लगी आग से झुलसे किसान की मौत
विज्ञापन

दिवाली की रात हुआ हादसा, गृहस्थी भी राख
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी से लगी आग से किसान की गृहस्थी राख हो गई और किसान भी गंभीर रूप से झुलस गया। शनिवार को जिला अस्पताल में किसान की मौत हो गई।

हुसैनगंज थाने के जमरावां निवासी किसान महादेव (56) दिवाली की रात घर में सो रहे थे। बेटी शोभा ने बताया कि वह भाई-बहनों के साथ घर के बाहर पटाखा फोड़ रही थी। एक पटाखा छिटक कर कमरे में चला गया। कमरे में कुछ और पटाखे रखे थे। उनमें आग लग गई। चिंगारी से पैरा का बोझ भी जलने लगा।
विज्ञापन


उसके पिता महादेव शोर मचाकर बाहर आने की कोशिश करने लगे, पर घर में धुआं भर जाने से वह बाहर नहीं निकल पा रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक पिता आग की लपटों में फंस गए थे। किसी तरह आग बुझाकर लोग कमरे तक पहुंचे। झुलसे पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। महादेव की पत्नी मैकी की कई साल पहले मौत हो गई थी। दो बेटे राजू, अंकित और दो बेटियां शोभा व काजल हैं। सबसे बड़ा राजू अलग दूसरे मकान में रहता है। अंकित, शोभा और काजल का पिता के सहारे ही जीवनयापन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed