फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रक्षाबंधन के लिए दिल्ली रूट पर चार और बसें

रक्षाबंधन के लिए दिल्ली रूट पर चार और बसें

Sat, 05 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए दिल्ली रूट पर चार और बसें
रक्षाबंधन के लिए दिल्ली रूट पर चार और बसें
विज्ञापन


फतेहपुर। परिवहन निगम ने दिल्ली, आगरा रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। रक्षाबंधन के दो दिन पहले से तीन दिन बाद तक रोज ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। तीन सौ किमी की ड्यूटी तय करने वाले चालक व परिचालक ही इस भत्ते की सूची में शामिल होंगे। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं 24 घंटे फ्री सफर कर सकेंगी।

रक्षाबंधन पर्व पर दिल्ली, आगरा, मैनपुरी, इटावा, फीरोजाबाद के लिए सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चार बसें बढ़ा दी गई हैं। शुक्रवार से इन बसों का संचालन शुरू हो गया है। अब डिपो से दिल्ली के लिए 12 बसें चल रही हैं। चार नई बसों में से दो जहानाबाद रूट और दो कानपुर रूट से चलेंगी। साथ ही वाराणसी, इलाहाबाद रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रोत्साहन भत्ता का लाभ लेने के लिए पांच से 10 अगस्त तक चालक व परिचालक को रोज कम से कम 300 किमी का सफर करना होगा। इसमें 1200-1200 रुपये चालक, परिचालक को मिलेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओपी सोनकर ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए बसों की सर्विस व अन्य मरम्मत करा दी गई है। अभी दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी बसों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं छह अगस्त की रात 12 बजे से सात अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।

- डिपो से अब 12 बसें जाएंगी दिल्ली, चालकों, परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed