फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.5 quintal brass bells stolen from Bharthari Dham temple

Fatehpur News: भरथरी धाम मंदिर से 1.5 क्विंटल पीतल के घंटे चोरी

Sun, 07 Dec 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
1.5 quintal brass bells stolen from Bharthari Dham temple
फोटो-22-चोरों का छूटा बैग। संवाद
जाफरगंज। थाना क्षेत्र स्थित गहरुखेड़ा गांव के भरथरी शिवधाम मंदिर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर परिसर और बरगद के पेड़ पर लटके करीब डेढ़ क्विंटल पीतल के घंटे चोर काटकर चोरी कर ले गए। आहट पर ग्रामीणों की नींद खुली। चोर एक बैग छोड़कर भाग निकला। इसमें बोरे, कटे तार और आरी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मंदिर के नजदीक रहने वाले संतोष ने बताया कि घंटों काटने की आवाज पर नींद खुली। उस समय करीब रात के एक बजे थे। वह बाहर निकला। मंदिर में चोरों को देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण भी आ गए। चोर काटे गए घंटों को बोरे में लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

मंदिर के पास ही चोरों का बैग मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले अरग्लेश्वश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, भूतेश्वर धाम में चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस ने चोरों को नहीं पकड़ा है। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।

फोटो-22-चोरों का छूटा बैग। संवाद

फोटो-22-चोरों का छूटा बैग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed