फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चौक बाजार खुलते ही दुकानदारों ने शुरू कराई तोड़फोड़

चौक बाजार खुलते ही दुकानदारों ने शुरू कराई तोड़फोड़

Sat, 22 Dec 2018 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चौक बाजार खुलते ही दुकानदारों ने शुरू कराई तोड़फोड़
फतेहपुर। पूरे आठ दिन बाद चौक बाजार पूरी तरह खुल तो गया लेकिन रौनक गायब है। दुकानदारों ने खुद ही तोड़फोड़ व अतिक्रमण के दायरे वाले सामान को हटाना शुरू करा दिया। बाकरगंज चौगलिया के बीच बैरियर लगाकर शुक्रवार को मकान-दुकान तोड़ने का काम शुरू हुआ। पीलू तले कोतवाली रोड में यातायात पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन

चौक के व्यापारियों ने वैसे तो बाजार बंदी 19 दिसंबर को वापस ले ली थी, लेकिन दूसरे दिन गुरुवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण मुश्किल से आधी दुकानें ही खुली थीं। ऐसे में शुक्रवार को पूरी तरह से चौक बाजार खुल सका। बाजार खुलने के साथ ही दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कुछ दुकानों में मजदूर लगाकर तोड़फोड़ शुरू करा दी गई है। कुछ दुकानदारों ने शटर और बोर्ड आदि हटानेे का काम कराया। एक दो दिन में चौक बाजार में जोरशोर के साथ तोड़फोड़ तेजी पकड़ सकती है। उधर, अतिक्रमण अभियान के कारण शहर के पीलूतले से कोतवाली रोड का यातायात बाधित है। बैरियर लगाकर लोग मकान और दुकानें तोड़वा रहे हैं। पूरी सड़क पर मलबा बिखरा है। हर तरफ से कटर और भवन टूटने की आवाज आ रही है। हर बैरियर पर दो चार लोग खड़े होकर घुसने वालों को रोक रहे हैं। इस सड़क पर तीन से चार दिन तक अभी यातायात बाधित रह सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन रस्तोगी का कहना है कि प्रशासन से हुए समझौते पर व्यापारी अडिग हैं। सभी व्यापारी एक दो दिन में अतिक्रमण हटाने का काम चालू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय मानक पर टूटेगा चौक बाजार
अतिक्रमण अभियान के विरोध में छठवें दिन बुधवार की शाम व्यापारियों और प्रशासन के बीच वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हो गई। बुधवार से चौक बाजार खुलेगा। व्यापारी तय मानक के अनुरूप दुकानें स्वयं तुड़वाएंगे। अवशेष दुकानों के बनकर तैयार होने के बाद किराए का दोबारा मूल्यांकन कराने के बाद दुकानदार को दुकान मिलेगी। इस दौरान अतिक्रमण तोड़ने को लेकर प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करेगा।
फोटो एवं परिचय:-
10-बाकरगंज चौगलिया रोड पर अतिक्रमण तोड़ते मजदूर, सड़क पर बिखरा मलबा
12-पीलूतले से कोतवाली रोड पर बिखरा पड़ा मलबा

दुकानदारों ने शुरू कराई तोड़फोड़

चौक बाजार में शटर और बोर्ड हटाने के काम में जुटे दुकानदार
कोतवाली रोड पर चल रहा अभियान, शहर में यातायात बाधित रहा

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed