{"_id":"5a70b2504f1c1b81268b7577","slug":"141517335120-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने चुनाव दौरान शस्त्रधारी घूमते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने चुनाव दौरान शस्त्रधारी घूमते रहे
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। समितियों के चुनाव में एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर निरीक्षण के दौरान शस्त्रधारियों को घूमते देखकर पकड़ लिया। असलहे कुछ घंटे के लिए कोतवाली में रखवाए गए। लाइसेंसधारियों के खिलाफ देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं, पुलिस टीमों ने एक गाड़ी में नंबर प्लेट से विधायक का स्टीकर हटवाया।
शहर की हरिहरगंज समिति में शस्त्रधारी दोपहर बाद पहुंचे थे। इलाकाई पुलिस की तैनाती के बावजूद वे शस्त्रों का प्रदर्शन कर रहे थे। शस्त्रधारियों की चहलकदमी की सूचना किसी ने उच्चाधिकारियों को दी। सीओ सिटी कपिल देव मिश्र और एसडीएम अवनीश राय मौके पर पहुंचे।
एसडीएम, सीओ ने शस्त्रधारियों को पकड़ने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। दोनों शस्त्र, कारतूस पुलिस ने मौके पर जमा कराए। टीम को सादीपुर कोआपरेटिव बैंक के पास विधायक के नाम की नंबर प्लेट में दर्ज टवेरा मिली। चेकिंग में कोई विधायक मौजूद नहीं मिला। नंबर प्लेट से विधायक हटवाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि लाइसेंस शस्त्र वापस किए जाएंगे। माहौल न बिगड़े इसके लिए जमा कराए थे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी होने पर कार्रवाई की जाती है।