फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लापरवाह दो डॉक्टरों की संविदा समाप्त

लापरवाह दो डॉक्टरों की संविदा समाप्त

Sat, 28 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह दो डॉक्टरों की संविदा समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े असोथर पीएचसी के दो चिकित्सकों की शुक्रवार को संविदा खत्म कर दी गई। सीएमओ ने अस्पताल पहुंच कर रजिस्टर पलटे तो दोनों संविदा डॉक्टर कार्रवाई के दायरे में आ गए। इनके अलावा सात अक्तूबर से अनुपस्थित एक चिकित्सक का वेतन भी रोक दिया।

सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने सबसे पहले पीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। दवा कक्ष और इमरजेंसी कक्ष देखने के बाद चिकित्सा प्रभारी से एक-एक कर जानकारी मांगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पड़ताल शुरू की तो संविदा चिकित्सक पीयूष गुप्ता और रूपाली त्रिपाठी का काम ठीक नहीं मिला। उन्होंने दोनों की संविदा खत्म कर दी।
विज्ञापन


हाजिरी रजिस्टर में देखा कि डॉ. महेंद्र सात अक्तूबर से नदारद थे। मुख्य चिकित्सा प्रभारी सत्यम गुप्ता से पूछा तो बताया कि वे बिना बताए गायब हैं। इस पर उन्होंने डॉक्टर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि जो स्वास्थ्य कर्मी समय से ड्यूटी करने नहीं आ रहे हैं, या फिर गायब रहते हैं। उनकी सूची बनाकर दें, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
तीन दिन का वक्त देंगे सत्यम
सीएमओ के सामने बहुआ पीएचसी के अटैच चिकित्साधिकारी सत्यम गुप्ता के रोजाना पीएचसी में न रहने का मामला उठा। इस पर सीएमओ ने बीच का रास्ता निकाला। उन्होंने डॉ. सत्यम को सप्ताह में तीन दिन बहुआ और तीन दिन असोथर में वक्त देने का निर्देश दिया।

दो स्टाफ नर्स की भी गई नौकरी
फतेहपुर। असोथर पीएचसी के दो संविदा डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने के साथ ही सीएमओ ने गोपालगंज पीएचसी की दो स्टाफ नर्स पर भी कार्रवाई की। सीएमओ ने बताया कि लापरवाही बरतने पर स्टाफ नर्स रजनी श्रीवास्तव और प्रियंका राय की संविदा समाप्त कर दी है।


एमडीएम भी किया चेक
फतेहपुर। सीएमओ ने असोथर अस्पताल देखने के बाद पांच सरकारी स्कूलों में पहुंच कर मिड-डे मील भी चेक किया। असोथर ब्लाक के सराय खालिस, कौंडर, बौंडर, सुजानपुर और हसवा ब्लाक के टीकर स्कूल पहुंचकर बच्चों से मेन्यू की जानकारी मांगी। बच्चों ने बताया कि भोजन सही मिलता है। इस पर उन्होंने चखकर भी देखा। सीएमओ ने बताया कि मिड-डे मील सही मिला।

18- असोथर पीएचसी में कार्रवाई करते सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय।
लापरवाह दो डॉक्टरों की संविदा खत्म
असोथर पीएचसी पहुंचे सीएमओ ने की कार्रवाई
सात अक्तूबर से लापता डॉक्टर का वेतन रोका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed