फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भिटौरा रोड में ट्रक ने बिजली खंभे में मारी टक्कर, बती गुल

भिटौरा रोड में ट्रक ने बिजली खंभे में मारी टक्कर, बती गुल

Sun, 10 Mar 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
भिटौरा रोड में ट्रक  ने बिजली खंभे में मारी टक्कर, बती गुल
फतेहपुर। शहर क्षेत्र के भिटौरा रोड पर शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रक के साथ कुछ दूर तक 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी घसीटता चला गया। आनन-फानन सूचना देकर सब स्टेशन से आपूर्ति बंद कराई गई। करीब 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


शांतीनगर उपकेंद्र के अंतर्गत भिटौरा रोड के पास शुक्रवार रात लगभग एक बजे एक ट्रक ने खंभे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद खंभा टूटकर गिर गया। खंभे में रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ट्रक की चपेट में आकर कुछ दूर तक घिसटता हुआ चला गया। फाल्ट होने से भिटौरा रोड, बिसौली, अलादातपुर गांवों की बत्ती गुल हो गई। करीब ढाई सौ घरों में अंधेरा हो गया। सुबह लोग पानी के लिए भी काफी परेशान हुए। इधर, सुबह देर तक बिजली न आने पर उपभोक्ता शांतीनगर उपकेंद्र पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शांतीनगर जेई अनिल कुमार टीम के साथ पहुंचे। दूसरा खंभा और ट्रांसफार्मर लगाकर दोपहर लगगभ ढाई बजे बिजली की आपूर्ति चालू की गई। जेई ने बताया कि अब आपूर्ति सामान्य है, फाल्ट ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed