फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अतिक्रमण अभियान की दहशत, भवन मालिकों ने खुद की तोड़फोड़

अतिक्रमण अभियान की दहशत, भवन मालिकों ने खुद की तोड़फोड़

Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान की दहशत, भवन मालिकों ने खुद की तोड़फोड़
फतेहपुर। शहर के पटेलनगर चौराहे से शादीपुर रोड पर अतिक्रमण की दहशत पैदा हो गई है। सुबह से शाम तक लोग खुद सड़क पटरी पर बने अपने पक्के निर्माण ध्वस्त करते व कराते दिखे। इस इलाके की जद में आने वाले सभी भवनों में तोड़फोड़ होती रही। शाम पांच बजे तक अतिक्रमण दस्ता नहीं पहुंचा तो लोगों ने एक दिन की राहत
विज्ञापन


ली। उधर, प्रशासन ने शनिवार को बिंदकी बस स्टाप से जिला अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाया। वहां भवन स्वामियों और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। विरोध के कारण टीम रविवार तक का समय देकर लौट आई।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ दस्ते की दहशत पटेलनगर चौराहे से शादीपुर मार्ग पर देखने को ज्यादा मिल रही है। शनिवार को एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश, सीओ सिटी केडी मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ टीम बिंदकी बस स्टैंड से
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल रोड पर अभियान चलाया। यहां पर 15 मीटर चौड़ी सड़क पर मुश्किल से चौड़ाई 12 से 13 मीटर है। टीम ने कई भवन पर पर जेसीबी लगाई कर तोड़फोड़ कराने के संकेत दिए। हालांकि इस दौरान कुछ लोग विरोध पर उतर आए। एक युवक ने सीओ से नोकझोंक की, लेकिन पुलिस ने धक्का मुक्की कर युवक को बाहर हटा दिया। लोगों को इसके बाद जुटता देख टीम ने सभी भवनों में अतिक्रमण का चिन्ह लगाया और चेतावनी देकर लौट आई।

फतेहपुर। एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल से शादीपुर रेलवे क्रासिंग तक 16 व 17 जुलाई को अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। मास्टर प्लान में तय मानक के अनुरूप सड़क के किनारे के भवनों में चिन्ह लगा दिए गए हैं। जिला अस्पताल से पटेलनगर चौराहे तक सड़क की चौड़ाई 15 मीटर है, जबकि


पटेलनगर चौराहे से शादीपुर क्रासिंग तक चौड़ाई 16 मीटर है। बीच सड़क से चौड़ाई आधी-आधी नापकर इस दायरे में आने वाले निर्माण ढहा दिए जाएंगे। 18 व 19 जुलाई को पटेलनगर चौराहे से वर्मा चौराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई 15 मीटर है। 20, 21, 22 को ज्वालागंज तिराहे से राधानगर चौराहे तक अतिक्रमण ध्वस्त कराया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई 11 मीटर है। इस दायरे में आने वाले निर्माण सभी ध्वस्त करा दिए जाएंगे। उन्होंने दायरे में आने वाले गृहस्वामियों से तय समय के अंदर स्वयं निर्माण तोड़वानी की अपील की है।
फोटो एवं परिचय:-
22-बिंदकी बस स्टाप के समीप जेसीबी से अतिक्रमण हटाती टीम
23-बिंदकी बस स्टाप के समीप अतिक्रमण हटवाते एसडीएम, सीओ के साथ पुलिस बल
21-पटेलनगर में स्वयं भवन गिरवाते गृहस्वामी

प्रशासन का रुख देख भवन मालिकों ने खुद की तोड़फोड़
- बिंदकी बस स्टाप में अभियान का हुआ विरोध, पुलिस से हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed