फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चौडगरा उपकेंद्र में लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर

चौडगरा उपकेंद्र में लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर

Sun, 28 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चौडगरा उपकेंद्र में लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौडगरा (फतेहपुर)। विद्युत उपकेंद्र में रविवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इस पर काम चलने की वजह से सारा दिन बिजली बाधित रही। लोग बिजली के साथ पानी को तरस गए। शाम को आपूर्ति बहाल हुई। विद्युत विभाग का मानना है कि क्षमता बढ़ने से रूरल एरिया के उपभोक्ताओं को आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।

अभी तक पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से काम चलाए जाने की वजह से अक्सर विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ रहा था। विद्युत विभाग को इस उपकेंद्र के लिए 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर हाल ही में मिल गया था। जिस पर रविवार की सुबह 10 बजे से काम चालू हुआ। इसके चलते बिजली काट दी गई। दोपहर तक बत्ती बहाल न होने पर कस्बा और आसपास स्थित गांवों के उपभोक्ता परेशान हो उठे। बिजली काटने के कारण से अंजान तमाम उपभोक्ताओं ने फोन घनघनाना शुरू कर दिया। कई विद्युत उपकेंद्र तक पहुंच गए लेकिन जब इन्हें बढ़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की बात पता चली तो यह लौट गए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय एसडीओ वैभव आनंद ने बताया कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने की वजह से अभी तक पर्याप्त आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रही थी। अब यह समस्या न रहेगी। रूरल मौहार को भी सरकार की घोषणा के अनुरूप आपूर्ति का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलेगा अभियान
अवर अभियंता नरेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र की ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ा दी गई है। जनता को भी चाहिए कि वह हमारा सहयोग करें। कटिया डालकर बिजली जलाना बंद किया जाए। जल्द ही घर-घर पहुंच कर कनेक्शन चेक किए जाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed