फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   13 days after marriage bride disappears with goods worth four lakhs

Fatehpur News: शादी के 13 दिन बाद दुल्हन चार लाख का माल लेकर गायब

Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
13 days after marriage bride disappears with goods worth four lakhs
फतेहपुर। शादी के 13 दिन बाद ससुराल से दुल्हन चार लाख का माल लेकर चली गई। पति ने साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 13 दिसंबर हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। युवक ने बताया कि 20 दिसंबर को चौथी पर पत्नी मायके गई थी। दोबारा 25 दिसंबर पत्नी को विदा कराने के बाद घर लेकर आए। वह 26 दिसंबर को अचानक लापता हो गई। घर से तीन लाख 45 हजार के जेवरात, 55 हजार नकद, एंड्रायड मोबाइल ले गई है। पति ने पत्नी के घरवालों की खबर दी। दोनों पक्षों में नई नवेली दुल्हन के चले जाने से हड़कंप मचा है। खोजबीन में पता लगा कि दुल्हन को उसका चचेरा भाई साथ ले गया है। पति ने रिश्ते में साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed