{"_id":"07d1893695c190e6b6a69b3a0e732cc9","slug":"13-6-million-of-highway-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर 13.6 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर 13.6 लाख की लूट
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक और बोलेरो सवार बदमाशों ने सुरक्षा कर्मचारियों से दो पेट्रोलपंपों का 13.60 लाख रुपया लूट लिया। वारदात, मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा हाइवे कैंची मोड़ के पास हुई। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में सनसनी है। पुलिस ने नाकेबंदी की, पर लुटेरों की हवा तक नहीं लगी।
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के दमापुर गांव निवासी शशिकांत और बलराम रेडियंट सिक्योरिटी कंपनी में काम करते हैं। दोनों ने मंगलवार की दोपहर सौंरा स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोलपंप से 8 लाख 40 हजार रुपये और बरौरा स्थित इसी कंपनी के दूसरे पेट्रोलपंप से 5 लाख 19 हजार 878 रुपये उठाए।
विज्ञापन
रुपयों को एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करने के लिए बाइक से फतेहपुर आ रहे थे। हाइवे पर बरौरा गांव कैंची मोड़ के पास एक बदमाश ने बोलेरो गाड़ी से बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों कर्मचारी सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इसी बीच वहां रुके बाइक सवार दो बदमाशों ने कर्मचारियों को कट्टा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर रुपयों से भरे बैग लूट लिए। बैग, बोलेरो में डालकर बदमाश भाग निकले।
सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने हाइवे पर नाकेबंदी की, पर बदमाशों की हवा तक नहीं लगी। बलराम ने बताया कि बोलेरो में सिर्फ चालक था। बाइक सवार दोनों बदमाश चेहरों को कपड़े से ढके थे।
एसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट लिख ली गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। लूटा गया कैश जल्द बरामद कर लिया जाएगा।