{"_id":"598361034f1c1b514f8b4664","slug":"121501782275-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बिक्री का नहीं मिला भुगतान, भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बिक्री का नहीं मिला भुगतान, भटक रहे किसान
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं बिक्री का नहीं मिला भुगतान, भटक रहे किसान
फ तेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के मंड़रांव में नेफेड के गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों का गेहूं बिक्री का लाखों रुपये का भुगतान बकाया है। निराश किसानों ने अब भूख हड़ताल पर बैठने का मन बना लिया है। इस मामले में वह डीएम से भी मिल चुके हैं। हालांकि डीएम मदनपाल आर्य का कहना है कि उन्होंने प्रभारी को तलब किया है। यदि लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नेफेड गेहूं क्रय केंद्र मंडरांव में फूलसिंह, मो.अशरफ, कृष्णा देवी, राजेंद्र बहादुर सिंह, शिवपाल, रामस्वरूप, रमेश, जियालाल, विपाती, बरातीलाल आदि किसानों ने अप्रैल व मई माह में गेहूं बेचा था। आरोप है कि क्रय केंद्र के लिपिक अभिषेक दीक्षित, अकाउंटेंट राममनोहर ने 48 किसानों का 15 लाख 74 हजार पांच सौ पांच रुपये का भुगतान नहीं किया है।
भाकियू के अशोक उत्तम, रामसहाय पटेल, नवल पटेल, सुखीराम, जयसिंह, प्रेम सिंह, बाबू, मनोज, रामसिंह, ओमदत्त, सुशीला देवी, जगदीश, ब्रजलाल ने बताया कि भुगतान को लेकर जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों से मांग की जा रही है। डीएम मदनपाल आर्य का कहना है कि नेफेड प्रबंधक को अंतिम मौका देते हुए तलब किया है। अगर वह नहीं आए तो एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डीएम ने किया प्रभारी को तलब, होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
भुगतान नहीं मिला तो भूख हड़ताल
बिंदकी। नेफेड गेहूं खरीद केंद्र से भुगतान न मिलने से परेशान किसानों ने भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। भाकियू नेता अशोक उत्तम ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं होता है तो डीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की जाएगी।