{"_id":"5967bafb4f1c1b304f8b489e","slug":"11499970299-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से चार साल बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से चार साल बच्ची की मौत
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार ढहने से बच्ची की मौत
फतेहपुर। ललौली थाने के सेमरई गांव में गुरुवार को दीवार ढहने से चार साल कीबच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
रीता(4) थाने की सेमरई ग्राम पंचायत के पुतनाई टोला निवासी वासुदेव की बेटी थी। वह घर के बाहर खेल रही थी। बारिश से मिट्टी फूल जाने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। इससे दीवार भरभराकर ढह गई। रीता दीवार के मलबे में दब गई।
चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को मलबे से बाहर निकाला। तब तक दम घुटने से बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना से मां दुलारी देवी बिलखती रहीं। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- मिट्टी फूल जाने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी