फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भड़काऊ भाषण में शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष समेत कई नामजद

भड़काऊ भाषण में शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष समेत कई नामजद

Fri, 08 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण में शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष समेत कई नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
नहर कालोनी में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से शिक्षामित्रों में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक शहर के नहर कालोनी में शिक्षामित्रों ने मांग पूरी न होने पर राज्य सरकार के खिलाफ बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन व शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भड़काऊ भाषण और अभद्र टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासन की गोपनीय टीमों ने शिक्षामित्रों की भाषणबाजी का वीडियो, ऑडियो रिकार्डिंग किया गया। पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने इसे संज्ञान में लिया। डीएम व एसपी के आदेश पर कोतवाली में विजय सिंह गौर समेत कई शिक्षामित्रों के खिलाफ एफआईआर हुई है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट
सीएम के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का है आरोप
पुलिस की कार्रवाई से शिक्षामित्रों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed