फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पति ने फोन पर दिया तलाक, पत्नी पहुंची कप्तान के पास

पति ने फोन पर दिया तलाक, पत्नी पहुंची कप्तान के पास

Sat, 22 Dec 2018 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पति ने फोन पर दिया तलाक, पत्नी पहुंची कप्तान के पास
फतेहपुर। पति ने फोन पर ही पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर उससे नाता तोड़ दिया। पहले से भी दहेज की मांग से आजिज आकर पीड़िता मायके में रह रही थी। बात तलाक तक आ पहुंची तो पीड़िता शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला बकेवर थानाक्षेत्र के कंशमीरीपुर गांव का है। यहां की फौजिया की शादी 6 मार्च 2016 को कानपुर बाबू का पुरवा थानाक्षेत्र के किदवई नगर एम ब्लाक निवासी इमरान से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन पीड़िता पर दहेज देने के लिए दबाव बना रहे थे। दहेज पर बात नहीं बनी तो मजबूर होकर फौजिया कंशमीरीपुर अपने मायके में आकर रहने लगी। विगत दस दिसंबर को इस संबंध में दोनो परिवारों के बीच पंचायत
विज्ञापन


भी हुई। मगर मामला नहीं सुलझ सका। पीड़िता ने ससुरालीजनों के प्रताड़ित करने और गाली गलौज करने की शिकायत महिला हेल्पलाइन में भी की थी। बीती सोलह दिसंबर को इमरान ने पत्नी फौजिया को फोन पर ही तलाक दे दिया। फौजिया के तमाम मिन्नतें करने के बाद भी वह नहीं माना। जिससे फौजिया मामले की फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। जहां मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने थानाध्यक्ष बकेवर को मामले की पड़ताल कर इमरान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 36 - पति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची पत्नी
फोन पर तलाक, पत्नी पहुंची कप्तान के पास
- पति के खिलाफ दी तहरीर, एसपी ने दिए एफआईआर के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed