{"_id":"5a11d1124f1c1bc45b8b72bf","slug":"101511117074-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, पिता-पुत्र की मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बाइक से गांव लौट रहे पिता-पुत्र की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से थे। इनकी बाइक मलवां में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। सूचना पर भीड़ लग गई। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी दिखाई। हालांकि समझाने पर वे शांत हो गए।
मलवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी राम सजीवन (60) अपने बेटे रामजी (25) के साथ शहर आए थे। रात में गांव लौट रहे थे। रामजी बाइक चला रहा था। नेवलापुर गांव के पास एक बिगड़ा ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था।
कोई लाल कपड़ा या संकेत न लगने से इनकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में जा टकराई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ अनूप सिंह ने बताया बाइक चला रहे रामजी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। गांव नजदीक होने की वजह से इलाकाई लोगों ने पिता-पुत्र को पहचान लिया। दोनों किसानी का काम करते थे।