फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youvak ka sav latka mila

भड़ौसा गांव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
youvak ka sav latka mila
जहानगंज। रामपुर जिले में बेकरी में काम करने वाला युवक गुरुवार को गांव भड़ौसा आने के लिए निकला। वह शुक्रवार की सुबह तक घर पर नहीं आया। दोपहर में गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला है। उसका बैग भी गायब है। सूचना पर आई मां ने अज्ञात लोगों पर पुत्र की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गांव भड़ौसा निवासी निजामउद्दीन का पुत्र रेहान रजा ( 22) जिला रामपुर में बेकरी में नौकरी करता था। वह गुरुवार को रामपुर से गांव आने के लिए निकला और शुक्रवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचा। दोपहर में गांव के लोगों ने रेहान को पेड़ पर फंदे पर लटका देखा। जानकारी पर मां सजीदा बेगम व पिता निजामउद्दीन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को उतार लिया। शाम को पांच बजे मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। कहा कि पुत्र का घटना स्थल पर बैग भी नहीं मिला है। पुत्र की मौत पर मां सजीदा बेगम का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पर एसओ पूनम जादौन मौके पर आई और परिजनों से घटना की जानकारी की। सीओ मोहम्मदाबद राजबीर सिंह ने बताया कि घटना आत्महत्यी की है। मां ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed