{"_id":"600ec9db8ebc3e32ae39468f","slug":"youth-stopped-in-vande-mataram-yatra-farrukhabad-news-knp6080286164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम यात्रा में थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम यात्रा में थिरके युवा
विज्ञापन
शहर में वंदेमातरम यात्रा निकालते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : FARRUKHABAD
वंदे मातरम यात्रा में थिरके युवा
कायमगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वंदे मातरम यात्रा निकाली। इस दौरान युवा देश भक्ति के गीतों पर थिरकते रहे।
एबीवीपी के कार्यकर्ता सोमवार को नगर के गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन में जमा हुए। वहां भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा व जिला मंत्री अवनीश चतुर्वेदी, संजय गुप्ता ने वंदेमातरम यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम उद्घोष करते हुए आगे बढ़े।
यात्रा नगर के मुख्य चौराहे से गल्ला मंडी व जटवारा रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट चौराहे पहुंची। यहां से शिवाजी मूर्ति व पृथ्वीदरवाजा होते हुए शिवाला भवन में ही समापन हुआ। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता देश भक्ति गीत की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान जिला संयोजक शिवम कुशवाहा, प्रांजल तिवारी, प्रशांत दीक्षित, उज्ज्वल दुबे, प्रिंस भारद्वाज, संतोष मिश्रा, लोकेश दुबे आदि मौजूद रहे।