{"_id":"65bbf73bf7cd3839fc0d0d96","slug":"youth-shot-under-suspicious-circumstances-referred-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-101983-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, रेफर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक मोहल्ले में बुधवार आधी रात को एक अधेड़ के पेट में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। आवास सुनकर पहुंचे लोगों की सूचना पर परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। पुलिस शराब के नशे में खुद को गोली मारने की घटना बता रही है। हालांकि फिलहाल असलहा बरामद नहीं हुआ है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी अमित कुमार (42) बुधवार रात करीब 12 बजे मकान से कुछ दूरी पर गोली लगने से घायल हो गया। आसपास के लोग पहुंचे, तो परिजनों को सूचना दी गई। चाचा राजीव कुमार रात करीब पौने एक बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। पेट में गोली लगी होने से हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रात में ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर उसे कोई असलहा नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अमित शराब का शौकीन है। उसने रात में अधिक पी ली थी। नशे में उसने खुद को गोली मार ली है। उसे होश आने पर असलहा के बारे में जानकारी की जाएगी।