{"_id":"66c4fef65f40cdb50902e8e6","slug":"youth-sent-to-jail-for-stealing-solar-plates-worth-lakhs-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114666-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाखों की सोलर प्लेटें चोरी करने में युवक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाखों की सोलर प्लेटें चोरी करने में युवक को जेल भेजा
विज्ञापन
राजेपुर। लाखों की सोलर प्लेटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिकअप व तीन सोलर प्लेट बरामद कर ली। पुलिस उसके तीन साथियों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बक्सरपुर निवासी सत्येंद्र सिंह के खेत में सोलर पंप लगा है। 22 जुलाई की रात चोर खेत में लगे नौ सोलर प्लेटें चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार रात एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी ने दौलतपुर चकई के पास से एक पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप में तीन सोलर प्लेटें लदी हुई थी।
पुलिस ने पिकअप में सवार थाना कादरीगेट के मोहल्ला नरकसा निवासी शशांक उर्फ अमित शुक्ला को पकड़ लिया। पूछताछ में शशांक ने बताया कि उसने तीन दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को शशांक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस उसके तीन दोस्तों की तलाश में जुट गई। एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सोलर प्लेट चोरी करने में युवक को जेल भेजा गया है। उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।