{"_id":"beebe449fcbc08aea5381c81bd49c539","slug":"youth-murdered-bodies-dumped-in-the-garden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में युवक का शव अमरूद के बाग में पड़ा पाया गया। गले में साइकिल की चेन बंधी हुई थी। समझा जाता है कि इसी चेन से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। युवक के शव की शिनाख्त उसके 12 वर्ष के बेटे ने की है।
मंगलवार की सुबह गांव सिकंदरपुर के लोग उदयवीर के अमरूद के बाग की तरफ गए तो उन्हें बाग में पत्तों से ढका शव दिखाई दिया। गांव वालों ने इसकी सूचना चौकीदार को दी। चौकीदार के सुचना देने पर थानाध्यक्ष कंपिल श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे। जिस जगह शव पड़ा था। उससे लगे करौंदा के बाग में सिगरेट बुझी हुई, दो गोभी और चप्पल पड़ी थी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के शव की उसके 12 वर्षीय बेटे पवन ने शिनाख्त की है। पिता का नाम अवधेश बाथम बताया है। फिलहाल घटनास्थल पर अवधेश बाथम के परिजन पहुंच गए हैं। फिलहाल लोगों का कहना है कि युवक को दूसरे स्थान से लाकर यहां हत्या की गई है। युवक के गले में कसी साइकिल की चेन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।