{"_id":"5f16d5498ebc3e63ad47e11f","slug":"youth-killed-in-bike-collision-another-injured-farrukhabad-news-knp5723491174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल
नवाबगंज। दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
क्षेत्र के गांव नौली निवासी सौरभ(27) पुत्र सुरेंद्र सिंह बाइक से सोमवार शाम को ननिहाल गांव मानिकपुर जा रहा था। तभी गांव सितवनपुर पिथू के पास सामने से आए गांव बबना निवासी हृदेश पुत्र रघुवीर की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। हृदेेश को हल्की चोट आई। दुर्घटना होते देेख आसपास के लोग एकत्र हो गए उनकी सूचना पर एंबुलेंस से सौरभ को सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन देर रात सौरभ को सैफई लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता सुरेंद्र सिंह ने हृदेश के खिलाफ तहरीर दी है। उसकी पत्नी पूनम व मां नन्हीं देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। सौरभ के छह और भाई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।