{"_id":"61379f818ebc3e678e1fe3a0","slug":"youth-dies-due-to-fever-cdo-and-cmo-reached-village-farrukhabad-news-knp6507747131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक की मौत, सीडीओ व सीएमओ पहुंचे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक की मौत, सीडीओ व सीएमओ पहुंचे गांव
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। वैसे तो ब्लॉक के करीब 12 गांवों में बुखार का प्रकोप है लेकिन बिढ़ैल गांव के हालात ज्यादा खराब हैं। इस गांव में लगातार चौथे दिन मौत हुई है। सीडीओ, सीएमओ ने गांव पहुंचकर जानकारी ली और प्रधानों को सफाई कराकर दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य टीम ने पांच गांवों में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
बिढ़ैल गांव के मजरा नगला खुरू निवासी रुकमंगल (25) को करीब तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह गांव से ही दवा ले रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन फर्रुखाबाद ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही रुकमंगल की मौत हो गई। शनिवार, रविवार और सोमवार को भी एक-एक बच्चे की मौत गांव में हुई थी।
बुखार से चार लोगों की मौत की सूचना पर मंगलवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली व सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। सीडीओ ने ग्राम प्रधान चुन्नू यादव से कहा कि सफाई कराकर दवा का छिड़काव कराएं। डॉ. शेखर की अगुवाई में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट में शामिल फार्मासिस्ट शेर सिंह ने 82 मरीजों को दवाएं दीं। एलटी दीपिका ने 32 मरीजों की मलेरिया व छह की डेंगू की जांच की।
विज्ञापन
शेखपुर रुस्तमपुर गांव में भी बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। सीएचसी के फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र व वार्ड ब्वाय विमल कुमार ने 86 मरीजों को दवाइयां दीं। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने 65 मरीजों की डेंगू व मलेरिया व नौ की टाइफाइड जांच की।
दोपहर करीब तीन बजे सीडीओ एम. अरून्मोली व सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बुखार के मरीजों की जानकारी ली। गांव के तालाब में गंदगी देख सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्रधान के पति बब्लू से कहा कि तालाब की सफाई कराने के साथ पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराएं।
आलूपुर गांव में स्वास्थ्य टीम ने 25 मरीजों की दवा दी। 15 की मलेरिया, आठ की डेंगू व छह की टाइफाइड की जांच की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गदनपुर तुर्रा 56 मरीजों को दवा देने के साथ 10 की मलेरिया व तीन की डेंगू जांच की गई।
गौसपुर में चला सफाई अभियान
कमालगंज। शेखपुर रुस्तमपुर व गौसपुर गांव में मंगलवार को सफाई का विशेष अभियान चालाया गया। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने जायजा लिया। शेखपुर में अमानाबाद न्याय पंचायत के सभी सफाईकर्मी अभियान में लगाए गए। गौसपुर में राजेपुर सरायमेदा न्याय पंचायत के कर्मचारी लगाए गए। (संवाद)
कमालगंज सीएचसी में भी मरीज बढ़े
कमालगंज। कई गांवों में बुखार का प्रकोप होने से सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दो दिन में करीब 400 मरीज ओपीडी में पहुंचे। 50 हजार पैरासिटामोल टेबलेट्स सहित अन्य दवाइयों की मांग की गई है। मुख्य फार्मासिस्ट पीसी राजपूत का कहना है कि सोमवार को ओपीडी में 272 मरीज आए। मंगलवार को संख्या करीब 125 रही। टीका लगवाने वाले लोगों को भी पैरासिटामॉल दी जा रही है। इसलिए 50 हजार टेबलेट्स मांगी गई है।(संवाद)