{"_id":"60d355cb8ebc3eba715387da","slug":"youth-dies-due-to-current-while-installing-fan-coil-farrukhabad-news-knp6359627121","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
पंखे का तार लगाते समय करंट से युवक की मौत
अमृतपुर। पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से झुलसे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव परतापुर के मजरा बड़ा गांव निवासी अहिलकार का 26 वर्षीय पुत्र विमल कुमार बुधवार सुबह खेत पर काम करने गया था।
वह दोपहर में खेत से वापस आया। विमल ने पंखे का तार बोर्ड में लगाया। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। विमल कमरे में ही गिर पड़ा। पत्नी शीला कमरे में पहुंची तो उसने शोर मचाया। इस पर परिवार व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
वह उसे डॉक्टर के यहां ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इससे पत्नी शीला, मां नन्हीं, भाई अवनीश, अंकित दहाड़े मारकर रोने लगे। 20 दिन पहले विमल के भाई विमलेश की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार के लोग अभी उससे उबर नहीं पाए और अब करंट से विमल की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
करंट लगने से युवक झुलसकर पोल से गिरा
अमृतपुर। पोल पर चढ़कर बिजली केबल सही करते समय करंट से युवक झुलस गया। थानाक्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी अमरेश(18) के घर मंगलवार रात बिजली नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से उसके घर केबल गया। जिसे सही करने के लिए वह पोल पर चढ़ गया। सही करते वक्त बिजली आ गई। जिससे उसे करंट लगा। परिजननों ने उसे देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर है। (संवाद)