फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth called upon to vote in national interest

Farrukhabad News: युवाओं ने राष्ट्र हित में मतदान करने का किया आह्वान

Sat, 11 May 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth called upon to vote in national interest
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार युवा भी संजीदा हैं। कम मतदान होने के चलते वह सभी से अपना वोट डालने की अपील कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि 32 प्रतिशत मत पाकर लोग सत्ता में पहुंच जाते हैं। इसको रोकना होगा। सरकार चुनने में सभी की नुमाइंदगी होना आवश्यक है। यह मौका पांच वर्ष में एक बार ही मिलता है।
विज्ञापन




------------
लोकतंत्र की मजबूती को वोट डालना आवश्यक
मिस्टर फर्रुखाबाद हर्ष दुबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी लोग अधिक से अधिक मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बेहद आवश्यक है। यह लोकतंत्र का महापर्व है और सभी लोग वोट डालकर इसका हिस्सा बनें। राष्ट्र हित के लिए मतदान बेहद आवश्यक है। ऐसे प्रत्याशी को चुनें, जो जनता के हित में कार्य करे और स्थानीय समस्याओं का निस्तारण करे।
विज्ञापन

----------


अच्छी सरकार चुनने के लिए करें मतदान
मिस्टर कानपुर रीजन अंबुज सक्सेना का कहना था कि पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लेकर हम सभी वोट प्रतिशत को बढ़ाएं। युवा सोच-समझकर ही मतदान करें। ऐसी सरकार चुनने के लिए वोट करें, जो देश से बेरोजगारी को समाप्त कर युवाओं को रोजगार देने का काम करे। हमारे एक वोट से कोई जीत सकता है तो कोई हार भी सकता है, इसलिए घरों से निकलकर वोट जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed