{"_id":"616c656c5c7a2a7c465d9519","slug":"youth-arrested-for-bike-theft-two-bikes-recovered-farrukhabad-news-knp658763535","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, दो बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, दो बाइकें बरामद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस ने नर्सिंग होम के बाहर से बाइकें चुराने वाले युवक को दबोच कर दो बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस उसके साथियों का सुराग लगा रही है।
एटा जिले के नयागांव सराय थाना क्षेत्र के अगहत निवासी रिशू का बेटा सावरे बीमार था। उसे फतेहगढ़ में स्टेट बैंक वाली गली निवासी विवेक चौरसिया के नर्सिंग होम में 12 अक्तूबर को भर्ती कराया था। रविवार को रिशू बेटे को देखने बाइक से आया। नर्सिंग होम के बाहर से रिशू की बाइक चोरी हो गई। नर्सिंग होम में कंपाउडर कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागंज गुरौली निवासी अंकित यादव की बाइक भी रविवार को चोरों ने पार कर दी।
दोनों मामलों में कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने नर्सिग होम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखें। उसमें एक युवक बाइक ले जाते दिखा। युवक की फुटेज लेकर आसपास के दुकानदारों को दिखाए। दुकानदारों ने युवक को मोहल्ला अलीगंज बजरिया निवासी बताया। पुलिस ने युवक को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइकें बरामद कर ली। एसओजी प्रभारी जे पी शर्मा ने युवक से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी की। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
राजेपुर के युवक को पकड़ा
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सीढ़ेचकरपुर निवासी एक युवक को भोलेपुर क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ लिया। युवक का कहना है कि वह कबाड़ा बीनने का काम करता है। (संवाद)