{"_id":"6744e445f656550c4e0747b5","slug":"young-man-returned-from-brother-in-laws-sons-wedding-hanged-himself-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104571-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साढ़ू के बेटे की शादी से लौटे युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साढ़ू के बेटे की शादी से लौटे युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साढ़ू के बेटे की शादी समारोह से लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव आवाजपुर निवासी आशीष (26) ने पत्नी की साड़ी से कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार तड़के हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव बेहटा रामपुरा निवासी मामा का लड़का आशू कमरे में गया, तो फंदे पर भाई को लटका चीखने लगा।
शोर सुनकर पिता ऋषिपाल, मां रामकांती कमरे में पहुंचीं। इकलौते बेटे को फंदे पर लटका देख अचेत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
पिता ऋषिपाल ने बताया कि आशीष दिल्ली में दामाद अजीत के साथ काम करता था। 22 नवंबर को उसके साढू रामकिशोर के बेटे कुलदीप की शादी में शामिल होकर सुबह चार बजे ही वहां से लौटा था। पूछने पर उसने भागवत कथा सुनकर आने की बात कही थी।
युवक की ढाई साल पहले विनीता से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का पुत्र अयांश और दो बेटी पूजा व बबली हैं। फंदा लगाकर जान देने का कारण की किसी को जानकारी नहीं है।