{"_id":"58ab28b24f1c1b2b69b234d1","slug":"young-man-killed-in-collision-of-bikes-and-tractors-friend-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, दोस्त घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने-सामने बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में कर लिया है।
कसबा निवासी प्रतीक गुप्ता उर्फ चिंटू (20) पुत्र अवधेश गुप्ता सोमवार शाम पड़ोस के दोस्त विनय पुत्र रामलड़ैते शर्मा के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा था। बाइक चला रहा प्रतीक हेलमेट नहीं पहने था। जब यह लोग थाना क्षेत्र के बघौना शेर सिंह इंटर कॉलेज के पास पहुंचे उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त हुई की बाइक के आगे का टायर फट गया।
घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही एसओ अशोकधर पांडेय भी पहुंच गए। कुछ ही देर में मृतक के पिता व मां शशि के अलावा परिवार के अन्य लोग भी आ गए। परिवार के लोगों का कहना था कि प्रतीक के बड़े भाई की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई गनेश और बहन तनु ही बचे हैं। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जो मौत का कारण बनीं।