{"_id":"5eb57e878ebc3e905f481d07","slug":"young-man-hanged-in-haryana-accused-of-murder-farrukhabad-news-knp559129325","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से युवक का शव आते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से युवक का शव आते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
रजनेश की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
हरियाणा में फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का आरोप
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी युवक का शव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार सुबह पंखे से लटका मिला। परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
गांव अजमतपुर निवासी राजेश का 22 वर्षीय पुत्र रजनेश उर्फ रामू हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करता था। वहां पीपली कस्बे में किराए के कमरे में रहता था। 6 मई की सुबह रिश्तेदार युवक जब उसके कमरे पर पहुंचा तो रजनेश का शव पंखे से लटका था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पिता राजेश व कुछ लोग अपने साधन से हरियाणा पहुंचे। पिता ने बताया रजनेश के शरीर पर चोटों के निशान थे। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजन शुक्रवार को शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। युवक के दो छोटे भाई हैं जो गांव में ही खेती करते हैं।