फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man dies under suspicious circumstances in his maternal uncle's village, murder suspected

Farrukhabad News: व्यापारी के घर तीन लाख की नकदी समेत छह लाख की चोरी

Mon, 19 May 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 19 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances in his maternal uncle's village, murder suspected
चोरी के बाद व्यापारी के घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : कार्यक्रम में चयनित छात्रों के संग कोच व अन्य।
फर्रुखाबाद। पत्नी की दवा लेने गए व्यापारी के घर के ताले काटकर चोरों ने तीन लाख रुपये समेत छह लाख की चोरी कर ली। वह लखनऊ जाते समय हरदोई स्थित ससुराल में रुक गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच की। घटना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव बरौन निवासी व्यापारी सुशील सिंह चौहान श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष हैं। वह रविवार शाम घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी पूनम चौहान की दवा लेने लखनऊ गए थे। रात में हरदोई स्थित ससुराल में रुक गए। रात में चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटा, लेकिन इंटरलॉक होने से गेट नहीं खुला। पास में ही लगे दूसरे गेट की सरिया काटकर घुसने की कोशिश की। इसके बाद चोर छत पर चढ़े और जीने का लॉक काटकर घर में घुस गए।
विज्ञापन

सभी कमरों और अलमारी के लॉकरों के ताले काट दिए। घर में रखे तीन लाख रुपये, दो तोला सोने की चेन, दो अंगूठी, सात जोड़ी चांदी की पायल और लाइसेंसी दोनाली बंदूक के दो पेटी कारतूस चोरी कर लिए। चोरों ने बंदूक को उठाकर देखा, लेकिन लेकर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आसपास के लोगों ने ताला कटा देख सुशील को मोबाइल पर सूचना दी। सुशील हरदोई से घर पहुंचे। चोरी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोपहर बाद फोरेंसिक टीम टीम ने बंदूक और तालों के नमूने भी एकत्रित किए। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed