फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man beaten to death due to rivalry

Farrukhabad News: रंजिश में युवक को पीटकर किया मरणासन्न

Wed, 21 Aug 2024 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death due to rivalry
फर्रुखाबाद। रंजिश में छह लोगों ने लाठी-डंडों से पीट कर युवक को मरणासन्न कर दिया। हमलावर वहां से जान माल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी रोमिल सोमवार को गांव ढिलावल निवासी दोस्त सोमिल के साथ शाम सात बजे याकूतगंज की ओर से घर आ रहा था। रास्ते में जगत कालोनी के सामने गांव राजा का नगला रम्पुुरा निवासी अभय यादव व अमित यादव व चार अज्ञात लोगों ने दोस्त सोमिल को पुरानी रंजिश में घेर लिया। यह लोग गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी लोगों ने दोस्त व उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सोमिल के गंभीर चोट आई। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रोमिल की तहरीर पर अभय, अमित व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed