फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Yakutganj Warriors became the first champion of Farrukhabad T-20 Cup

Farrukhabad News: याकूतगंज वारियर्स बना फर्रुखाबाद टी-20 कप का पहला चैंपियन

Sat, 16 May 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Yakutganj Warriors became the first champion of Farrukhabad T-20 Cup
फोटो-29 टूर्नामेंट की विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ मौजूद पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद व आयोजन स
फर्रुखाबाद। डीके स्पोर्ट्स ग्राउंड याकूतगंज में खेले गए फर्रुखाबाद टी-20 कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में याकूतगंज वारियर्स ने कमालगंज टाइगर्स को 58 रन से हराकर पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच में बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दर्शकों ने चौके-छक्कों की बरसात का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर याकूतगंज वारियर्स के कप्तान शिवमोहन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 261 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुनाल राजपूत ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। शोभित गुप्ता ने 46, आशीष चौहान ने 44 और वेदांत त्रिवेदी ने 24 रन का योगदान दिया। कमालगंज टाइगर्स की ओर से धीरेंद्र सिंह और हिमांशु राजपूत ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

262 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमालगंज टाइगर्स ने भी संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की, लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी। याकूतगंज की ओर से गौरव गुप्ता और शोभित गुप्ता ने 2-2 विकेट झटके। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कुनाल राजपूत को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, जबकि लव पांडेय को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मैच में अंपायरिंग मोहम्मद अहमद खां और रफीकुल अंसारी ने की। टूर्नामेंट के फाउंडर दानिश खां, राशिद खां, मोहसिन शमसी, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री और वारिस खान समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed