{"_id":"1b6ec1737024f6aebbd8f4143e27033b","slug":"xen-siege-to-the-demands-of-installing-transformer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन का घेराव कर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन का घेराव कर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों के साथ खिनमिनी के ग्रामीणों ने अधिशाषी
विज्ञापन
अभियंता ग्रामीण का घेराव कर फुंके की जगह नया ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की
मांग की। ग्रामसभा खिनमिनी के मजरा चौरसिया मझोला के ग्रामीणों के साथ
उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को भोलेपुर विद्युत
उपकेंद्र पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिशाषी अभियंता अमर सिंह का घेराव
किया। मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर
45 दिनों से फुंका पड़ा है। इसकोे बदलने के लिए
कई बार कार्यालयों के चक्कर काटकर ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। कहा कि गांव में लगभग 120 नए घरेलू और नलकूपों के विद्युत कनेक्शन किए जा चुके हैं। इससे लोड बढ़ने से गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दो बार जल चुका है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगावाया गया तो वह बिजली कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हाेेंगे। अधिशाषी अभियंता अमर सिंह
ने क्षेत्र के एसडीओ गौरव कुमार को बुलाकर मामले की जानकारी की। उन्होंने कहा कि फिलहाल गांव में सोमवार को ही 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए फाइल को उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलते ही गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। इस मौके पर विक्रांत सिन्हा, मुन्नालाल राजपूत, सतीशचंद्र, रूपेश गंगवार, संजय कुमार, अनूप कुमार, कृष्णवीर सिंह, अजीत, रामलखन, गौरव कुमार शाक्य, सोनेलाल शाक्य, सतेंद्र, रामू अािद मौजूद रहे।