फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   world enviorment day in farrukhabad

‘मानव’ के प्राण, देव, मां और सहचरी हैं ‘पौधे’

Thu, 04 Jun 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
world enviorment day in farrukhabad
शहर के भोपतपट्टी स्थित अपनी बगिया में बैठे सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. रूद्र नारायण त्रिपाठी। संवा - फोटो : FARRUKHABAD
जिस प्रकार काव्य सौंदर्य की दृष्टि से ‘अभिज्ञान शाकुंतलम्’ का नाम सबसे ऊपर है। उसी तरह मानव, जीव-जंतु अथवा पूरी प्रकृति संपदा की सुंदरता पौधों से है। पौधे ही वह संपदा हैं, जिसका बचपन, युवा और वृद्धावस्था भी दूसरों के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

पेड़ को सहेजता कोई भी हो, मगर उसका लाभ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तमाम जनमानस को मिलता है। यदि पीढ़ियों को स्वस्थ देखना चाहते हो, तो पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें, हर कोई एक पौधा रोपेगा ही नहीं, बल्कि उसका संरक्षण कर विशाल वृक्ष भी बनाएगा। कुछ ऐसे ही संकल्प के साथ सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रुद्र नारायण त्रिपाठी अपने काम में लगे हैं।
विज्ञापन

डा.रुद्रनारायण त्रिपाठी बद्री विशाल पीजी कालेज में हिंदी विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हैं। भोपतपट्टी में रह रहे डा. रुद्र नारायण सेवाकाल से आज तक अपनी वाटिका में छह घंटे पसीना बहाते हैं। वह जब भी बाहर भ्रमण पर जाते, तो शॉपिंग मॉल में नहीं, बल्कि अपना समय नर्सरी में बिताते हैं। वह पौधे की कीमत नहीं देखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस पौधे से प्रकृति को साइंटिफिक दृष्टि से अधिक क्या मिलेगा? इसकी फिक्र रहती। कहते हैं अभी ऑफ सीजन है। सर्दी में गली और पूरा मोहल्ला खुशबू से नहाया होता है। बोले, एक अच्छे व्यक्ति के लिए अच्छा माली होना जरूरी है, तभी वह अपने परिवार, समाज को सही दिशा दे सकता है।

बताते हैं, वह ब्लड प्रेशर का मरीज थे, मगर अब सौ प्रतिशत सही हैं। बस पेड़ों की हरियाली की वजह से ही 67 साल की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह हर रोज अपने बगीचे में पौधों को छह घंटे का समय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed