फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women snatched a chain from the neck of a GIC clerk.

Farrukhabad News: जीआईसी की लिपिक के गले से महिलाओं ने चेन तोड़ी

Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Women snatched a chain from the neck of a GIC clerk.
फर्रुखाबाद। आवास विकास कॉलोनी निवासी जीआईसी की महिला लिपिक के गले से टेंपो में सवार महिलाओं ने चेन तोड़ ली। लिपिक ने घटना की सूचना फतेहगढ़ कोतवाली में दी। पुलिस ने फतेहगढ़ चौराहे पर आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल के निकट की निवासी राजीव गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता जीआईसी फतेहगढ़ में लिपिक हैं। वह सोमवार सुबह 10 बजे ड्यूटी जाने के लिए आवास विकास तिराहे से टेंपो पर बैठीं। फतेहगढ़ चौराहे से कचहरी रोड पर उसी टेंपो में चार महिलाएं सवार हुईं। जब वह कालेज पहुंचीं तो उनके गले से चेन गायब थी। वह परेशान होकर पहले कलक्ट्रेट के सामने टेंपो चालक को तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह घर गईं और अपने देवर सुमित गुप्ता के साथ कोतवाली जाकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल जाकर आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। रश्मि गुप्ता ने बताया कि फतेहगढ़ चौराहे पर टेंपो में बैठने के दौरान एक महिला ने उनके मुंह के सामने अपना झोला लगा दिया। दूसरी ने पैर दबा दिया। पैर में दर्द होने की वजह से महिलाओं से चिल्लाईं। इसी बीच महिलाओं ने उनके गले से चेन तोड़ ली। आशंका है कि टेंपो चालक भी चेन तोड़ने वाली महिलाओं से मिला हुआ था। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये की चेन बनवाई थी। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो टेंपो दिख रहा है लेकिन टेंपो का नंबर नहीं दिख रहा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन तोड़ने में महिलाओं का गैंग सक्रिय
फतेहगढ़ के लोको रोड पर 15 दिन पूर्व ही टेंपो सवार महिला के गले से चेन तोड़ ली गई थी। इससे पूर्व टेंपो सवार महिलाओं ने ही एक महिला से टप्पेबाजी कर कुंडल लूट लिए थे। 19 अगस्त को स्टाफ नर्स सुधा रानी भोलेपुर से टेंपो में सवार होकर फर्रुखाबाद जा रही थीं। इसी टेंपो में सवार तीन महिलाओं ने उनकी पर्स से दो जोड़ी कुंडल व अंगूठी पार कर दी थी। लेकिन अभी तक पुलिस इस गैंग तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed