फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women should get security, freedom, equality and respect

महिलाओं को मिले सुरक्षा, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Women should get security, freedom, equality and respect
कायमगंज के शकुंतला देवी कालेज में सजी झांकी। - फोटो : FARRUKHABAD
महिलाओं को मिले सुरक्षा, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। कहा कि महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान हर हाल में मिलना चाहिए। आधी आबादी के प्रति लोगों की सोच बदलने की जरूरत है।
पंचशील शिक्षा निकेतन में रेड आर्मी और अन्य सामाजिक संगठनों ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि महिलाएं हर प्रतियोगी परीक्षा में आगे हैं। उन्होंने सरकारी नौकरियों में कमी और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर शकुंतला शाक्य, रजिया बेगम, अल्का राजपूत मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अध्यक्षता पूर्णिता राठौर, संचालन चमन शुक्ला ने किया। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में बीएड के प्रशिक्षुओं ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान देना चाहिए। इस मौके पर डॉ. मधुबाला अवस्थी, शिखा दीक्षित, गजेंद्र सिंह राजपूत, सुनील कुमार राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा महिला सभा अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने नेकपुर कलां स्थित आवास पर कार्यक्रम किया। कहा कि महिलाओं को शिक्षित, स्वस्थ, स्वावलंबी, चरित्रवान और शक्तिशाली होना चाहिए। इस मौके पर ज्योति बाथम, बबली राजपूत, राजन सोमवंशी आदि थीं।
ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति (ब्राह्मण महासंघ) ने महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी के निवास पर गोष्ठी की। अध्यक्षता कर रहे महासंघ संस्थापक अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा कि आज भी महिलाएं असुरक्षित हैं और शोषण जारी है। अपराधों में कमी नहीं आई है।
महिलाओं को संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। संरक्षक रामजी बाजपेई, प्रीति तिवारी, नंदकिशोर दुबे ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला, रचना अवस्थी, पुष्पा अवस्थी आदि मौजूद थीं।
महिला दिवस पर स्कूल कॉलेज में कार्यक्रम
कायमगंज। नगर के स्कूल, कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। शकुंतला देवी कॉलेज में हुई गोष्ठी में छात्राओं को सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वीरांगनाओं और मातृशक्ति के स्वरूपों में छात्राओं को सजाया गया। प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि आज छात्राएं हर क्षेत्र में बाजी मार रहीं हैं। अपनी मेहनत के बल पर अपनी पहचान बना रही हैं। ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिखा गंगवार, दीप्ती अग्निहोत्री आदि मौजूद रहीं।

ब्रुक इंडिया की ओर से कंपिल रोड स्थित आरपी पैलेस में महिला दिवस मनाया गया। यहां ब्रुक इंडिया की सहायक परियोजना अधिकारी प्रेमा पांडेय ने महिलाओं को सशक्त बनने पर जोर दिया। विश्व बंधु परिषद ने मोहल्ला सदबाड़ा में गोष्ठी हुई। इसमें प्रो. रामबाबू मिश्रा व गीतकार पवन बाथम ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed