फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women's hooliganism to stop liquor contracts

शराब ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं का हंगामा

Mon, 03 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women's hooliganism to stop liquor contracts
.गर्ल्स इंटरकॉलेज के पास ठेका खुलने पर नारेबाजी करते हुए महिलाएं। - फोटो : amarujala
रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर देशी शराब का ठेका खुलते ही स्थानीय महिलाओं ने स्कूल बंद कराने के लिए हंगामा किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला सलावत खां में रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज है। इस स्कूल के बाहर देशी शराब का ठेका खोला गया। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के रामलड़ैते अपने साथ कांती देवी, लक्ष्मी देवी, आरती, सुषमा, अनीता, राधा, सत्यवती, सुनीता, धनदेवी, रेशमा, सरोजनी देवी, भूरी, विटोली देवी, अन्नपूर्णा, नन्हीं देवी समेत काफी संख्या में लोग ठेका के बाहर पहुंचे और घेराव कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने हंगामा कर ठेके को बंद कराने की मांग की। ठेका बंद कराने को लेकर महिलाओं का ठेका कर्मचारियों से विवाद भी हो गया।बवाल की जानकारी होने पर शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ आ गए। इस बीच स्कूल के प्रबंधक मुजफ्फर हुसैन रहमानी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कोतवाल से साफ कहा कि इससे पहले यह ठेका स्कूल से कुछ दूरी पर था। अब यह ठेका स्कूल गेट के सामने आ गया है। इसे हरगिज नहीं चलने देंगे। स्कूल के प्रबंधक का कहना था कि शराब ठेका खुलने से शराबी हुड़दंग करते है।


इसके साथ ही स्कूल आने जाने वाली छात्राओं से छींटाकशी करते हैं। प्रबंधक ने ठेका हटवाए जाने को लेकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन शहर कोतवाल को दिया। इसके साथ ही मोहल्ले के रामलड़ैते ने भी ठेका बंद कराए जाने को ज्ञापन दिया। बवाल होने के दौरान माहौल उग्र देखकर ठेका को कर्मचारी बंद कर खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed