{"_id":"58e28ee14f1c1bf5465b5421","slug":"women-s-hooliganism-to-stop-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं का हंगामा
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
.गर्ल्स इंटरकॉलेज के पास ठेका खुलने पर नारेबाजी करते हुए महिलाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर देशी शराब का ठेका खुलते ही स्थानीय महिलाओं ने स्कूल बंद कराने के लिए हंगामा किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सलावत खां में रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज है। इस स्कूल के बाहर देशी शराब का ठेका खोला गया। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के रामलड़ैते अपने साथ कांती देवी, लक्ष्मी देवी, आरती, सुषमा, अनीता, राधा, सत्यवती, सुनीता, धनदेवी, रेशमा, सरोजनी देवी, भूरी, विटोली देवी, अन्नपूर्णा, नन्हीं देवी समेत काफी संख्या में लोग ठेका के बाहर पहुंचे और घेराव कर दिया।
महिलाओं ने हंगामा कर ठेके को बंद कराने की मांग की। ठेका बंद कराने को लेकर महिलाओं का ठेका कर्मचारियों से विवाद भी हो गया।बवाल की जानकारी होने पर शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ आ गए। इस बीच स्कूल के प्रबंधक मुजफ्फर हुसैन रहमानी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
महिलाओं ने कोतवाल से साफ कहा कि इससे पहले यह ठेका स्कूल से कुछ दूरी पर था। अब यह ठेका स्कूल गेट के सामने आ गया है। इसे हरगिज नहीं चलने देंगे। स्कूल के प्रबंधक का कहना था कि शराब ठेका खुलने से शराबी हुड़दंग करते है।
इसके साथ ही स्कूल आने जाने वाली छात्राओं से छींटाकशी करते हैं। प्रबंधक ने ठेका हटवाए जाने को लेकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन शहर कोतवाल को दिया। इसके साथ ही मोहल्ले के रामलड़ैते ने भी ठेका बंद कराए जाने को ज्ञापन दिया। बवाल होने के दौरान माहौल उग्र देखकर ठेका को कर्मचारी बंद कर खिसक लिए।