फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women, children reached tehsil in the group on notice of getting ration

राशन मिलने की सूचना पर समूह में तहसील पहुंची महिलाएं, बच्चे

Mon, 13 Apr 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women, children reached tehsil in the group on notice of getting ration
सदर तहसील में राशन मिलने की सूचना पर पहुंची अस्तबल तराई की महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राशन मिलने की सूचना पर 25-30 महिलाएं, बच्चे एकत्रित होकर तहसील जा पहुंचे। उन्होंने परिवार के भूखे होने की बात कही। बताया कि हम लोगों के यूनिट काटे गए हैं। जो राशन मिला वह खत्म हो गया। अब काम भी नहीं, जो बच्चों का पेट भर जाए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि कुछ समाजसेवी दोपहर को मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला अस्तबल तराई में राशन बांटने पहुंचे। उन्होंने भीड़ से कहा कि तीन बजे के बाद तहसील में राशन बांटा जाएगा। इस पर मोहल्ले की 25-30 महिलाएं, बच्चे एकत्रित होकर शाम साढ़े तीन बजे तहसील पहुंच गए। इन्हें सामाजिक दूरी का भी खयाल नहीं रहा। भीड़ की शक्ल में पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके राशन कार्ड हैं, मगर यूनिट काट दिए गए। जो राशन मिला, वह खत्म हो गया। घर में खाने की दिक्कत है। अधिकारी न मिलने पर सभी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed